बदायूं: इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने नई सराय प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को किताबें और पेंसिल वितरित कीं
Budaun, Budaun | Oct 10, 2026 इनरव्हील क्लब बदायूं की महिलाओं द्वारा नई सराय प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को आर्ट कॉपी, कलर, पेंसिल एवं बिस्किट वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना था।