Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

उमगा मेला का विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया भव्य उद्घाटन ,उमंगेश्वरी मेला का दिलाएंगे राष्ट्रीय दर्जा - विधायक #Bharat...

Rafiganj, Aurangabad | Jan 23, 2026

MORE NEWS

औरंगाबाद पुलिस ने मात्र ढाई घंटे में अपहृत को छुड़ाया,1 देशी कट्टा और चार पहिया वाहन के साथ 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

मुंह बंधा युवक मिला, विशेष टीम ने नाकेबंदी कर दबोचा, देवजरा थाना में दर्ज हुआ था अपहरण का केस।

औरंगाबाद पुलिस ने आज शनिवार को तेज कार्रवाई करते हुए मात्र ढाई घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति मुकेश कुमार पाल को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 5 अभियुक्तों को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

*1.आज  सुबह मिली थी पुलिस को अपहरण की सूचना*  

इस घटना पर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार ने बताया कि आज दिनांक-13.06.2026 को देवजरा थानाध्यक्ष को मुकेश कुमार पाल के अपहरण से संबंधित लिखित आवेदन मिला। इसमें कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण की बात बताई गई थी। इस पर देवजरा थाना कांड संख्या-238/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*2. SP ने बनाई विशेष टीम, नाकेबंदी में फंसे आरोपी*  

कांड की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देवजरा, देव एवं मुफस्सिल के साथ विशेष टीम गठित की। टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ओरा पुल के नीचे एक संदिग्ध चार चक्का वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पाण्डेयपुर पुल के नीचे सशस्त्र बल की मदद से गाड़ी को पकड़ लिया।

*3. मुंह बंधा मिला अपहृत, डिग्गी से निकला कट्टा*  

वाहन की तलाशी में एक व्यक्ति मुंह बंधा हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद किया गया। डिक्की में रखे बैग से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। गाड़ी में बैठे अन्य पांच लोगों से हथियार के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-275/26, दिनांक-13.06.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*बरामदगी*:  
- *अपहृत व्यक्ति*: सकुशल बरामद  
- *देशी कट्टा*: 01  
- *गिरफ्तार अभियुक्त*: 05  

#AurangabadPolice #KidnappingCase #Rescue #Arrest #DesiKatta #DevjaraThana #MufassilThana #SP_Aurangabad #BiharPolice

औरंगाबाद पुलिस ने मात्र ढाई घंटे में अपहृत को छुड़ाया,1 देशी कट्टा और चार पहिया वाहन के साथ 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार। मुंह बंधा युवक मिला, विशेष टीम ने नाकेबंदी कर दबोचा, देवजरा थाना में दर्ज हुआ था अपहरण का केस। औरंगाबाद पुलिस ने आज शनिवार को तेज कार्रवाई करते हुए मात्र ढाई घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति मुकेश कुमार पाल को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 5 अभियुक्तों को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। *1.आज सुबह मिली थी पुलिस को अपहरण की सूचना* इस घटना पर प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार ने बताया कि आज दिनांक-13.06.2026 को देवजरा थानाध्यक्ष को मुकेश कुमार पाल के अपहरण से संबंधित लिखित आवेदन मिला। इसमें कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण की बात बताई गई थी। इस पर देवजरा थाना कांड संख्या-238/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। *2. SP ने बनाई विशेष टीम, नाकेबंदी में फंसे आरोपी* कांड की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सदर एसडीपीओ 01 सुशील कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देवजरा, देव एवं मुफस्सिल के साथ विशेष टीम गठित की। टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ओरा पुल के नीचे एक संदिग्ध चार चक्का वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पाण्डेयपुर पुल के नीचे सशस्त्र बल की मदद से गाड़ी को पकड़ लिया। *3. मुंह बंधा मिला अपहृत, डिग्गी से निकला कट्टा* वाहन की तलाशी में एक व्यक्ति मुंह बंधा हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद किया गया। डिक्की में रखे बैग से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। गाड़ी में बैठे अन्य पांच लोगों से हथियार के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-275/26, दिनांक-13.06.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। *बरामदगी*: - *अपहृत व्यक्ति*: सकुशल बरामद - *देशी कट्टा*: 01 - *गिरफ्तार अभियुक्त*: 05 #AurangabadPolice #KidnappingCase #Rescue #Arrest #DesiKatta #DevjaraThana #MufassilThana #SP_Aurangabad #BiharPolice

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

दरभंगा में यामाहा शोरूम के मैनेजर की दिनदहाड़े ह*त्या ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब लोग अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर बिहार में अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है?

दरभंगा में यामाहा शोरूम के मैनेजर की दिनदहाड़े ह*त्या ने बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब लोग अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर बिहार में अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है?

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

मसौढ़ी में छापेमारी के दौरान पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रभारी एसएचओ सहित एक एसआई को लगी गोली।

पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, मनीचक के समीप शुक्रवार देर शाम अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें मसौढ़ी थाना के प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीचक इलाके में कुछ संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी के दौरान प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए गई थी। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एडिशनल एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की अतिरिक्त टीमों को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद मसौढ़ी समेत आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

मसौढ़ी में छापेमारी के दौरान पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रभारी एसएचओ सहित एक एसआई को लगी गोली। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, मनीचक के समीप शुक्रवार देर शाम अपराधियों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें मसौढ़ी थाना के प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीचक इलाके में कुछ संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए गई थी। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एडिशनल एसएचओ राहुल कुमार के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की अतिरिक्त टीमों को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मसौढ़ी समेत आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

उमगा मेला का विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया भव्य उद्घाटन ,उमंगेश्वरी मेला का दिलाएंगे राष्ट्रीय दर्जा - विधायक #Bharat... - Rafiganj News