गुना नगर: भुल्लनपुरा: युवक ने शोरूम के सामने टैक्सी में लगाई आग, मचा हड़कंप
गुना में बुधवार 13 मई रात 8 बजे धमनार निवासी विशाल जाटव ने अपनी खराब पड़ी टैक्सी को शोरूम के बाहर आग लगा दी। युवक का आरोप है कि गाड़ी खरीदने के बाद से ही उसमें खराबी थी। मरम्मत और फाइनेंस की किस्तों के दबाव के बीच टैक्सी दो साल तक शोरूम के बाहर खड़ी रही। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में युवक ने यह कदम उठाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।