सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
शनिवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में रॉल -कॉल सहसमीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी के कार्यों,लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था साधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की. मामले के समयबद्ध निष्पादन,गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिए.