पिंड्रा: वाराणसी के तहसील पिंडरा में वकील-ऑपरेटर भिड़े, हंगामे से मचा हड़कंप, रजिस्ट्री पर तीन दिन के लिए रोक
पिंडरा तहसील परिसर शुक्रवार उस वक्त तनाव का केंद्र बन गया, जब एक वकील और आवास विकास परिषद के कम्प्यूटर ऑपरेटर के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता आक्रोशित होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कक्ष पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची तीन स्थानों की पुलिस के साथ एसडीएम ने हालात संभाला, 3 दिन के लिए रजिस्ट्री पर रोक लगा दी।