चाचौड़ा: पेची गांव में बंटवारे को लेकर मारपीट, महिला ने परिवार के लोगों के खिलाफ एसपी-कलेक्टर से की शिकायत
चाचौड़ा थाना के पेची गांव निवासी एक महिला ने 7 अप्रैल को गुना में कलेक्टर एसपी से शिकायत की है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया जमीन बंटवारे को लेकर परिवार के ही लोग मारपीट करते है।जमीन बंटवारे और नाम छठवाने की बात पर बीते रोज मारपीट की। घायल परिवार के साथ जिला अस्पताल में भर्ती है। गुना में कलेक्टर एसपी से शिकायत कर हिस्सा दिलाने और कार्यवाही की मांग की है।