अरवल: जाम की समस्या को लेकर विधायक महानंद सिंह ने सदन में उठाया मुद्दा, माले के जिला सचिव ने जताया आभार
Arwal, Arwal | Mar 12, 2025 अरवल विधायक महानंद सिंह ने विधानसभा में जिला मुख्यालय में कायम जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। इसे लेकर भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने बुधवार शाम 4:00 बजे प्रेस बयान जारी कर आभार जताया है। प्रेस बयान के माध्यम से उन्होंने बताया कि अरवल में जाम की समस्या शहर के व्यवसाय को भी नुकसान पहुंचा रहा है।