गोवर्धन: 84 कोश की परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के लिए जगह-जगह लगाए गए मेडिकल कैंप
गोवर्धन में इस समय आस्था और भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा है, कि जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु 84 कोस की कठिन परिक्रमा पूरी श्रद्धा के साथ कर रहे हैं। वहीं इस भीषण गर्मी और भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।