बिजनौर: मंडावर के चंदक में मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवक ने मेन बाजार में खड़ी बाइक चोरी की, सीसीटीवी हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Jun 9, 2026 बिजनौर में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवक ने मंडावर के चंदक से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ली और पुलिस को चुनौती देते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।