चौथम: खगड़िया: मैजनी के युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत,परिजनों में कोहराम
खगड़िया एवं सहरसा के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के मैजनी गांव निवासी विश्वनाथ कुमार के रूप में हुई है। जैसे ही शव मैजनी गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों को सांत्वना देने चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह भी पहुंचे.