चौथम: पिपरा में धानुक उत्थान महासंघ की होगी बैठक, चलाया गया जनसंपर्क अभियान
धानुक उत्थान महासंघ का बेलदौर विधानसभा स्तरीय सभा पिपरा स्थित ब्रम्हा इंटर स्कूल में किया जाएगा। जन सभा को सफल बनाने को लेकर चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह के नेतृत्व में लगातार पूरे विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चौथम प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।