बहराइच: काशीराम कालोनी फुटहा से कोतवाली नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को अभियुक्त को काशीराम कालोनी फुटहा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।