सुनेल: चछलाई में पशु बाड़े में लगी आग, आग की चपेट में आने से कृषि यंत्र व एक भैंस जली
Sunel, Jhalawar | Apr 10, 2024 सुनेल क्षेत्र के चछलाई गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते एक पशु बाड़े में आग लग गई।पीड़ित किसान अमर सिंह ने बताया है कि उसके पशुबाड़े अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कृषि यंत्र, पाइप, केबल व करीब 15 ट्रॉली भूसा जलकर खाक हो गया है। आग की चपेट में आने से बाडे में बंधी एक भैंस भी बुरी तरह से झुलस गई है।जिससे किसान भारी क्षति आर्थिक नुकसान पहुंचा है।