कायमगंज: गांव मुरैठी में लाखों रुपए की तीन भैंसें हुईं चोरी, पशुपालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
शमशाबाद के गांव मुरैठी निवासी बृजलाल सिंह ने अपनी तीनों भैंसों को रोज की तरह घर के पास चौपाल पर बांधा था और वहीं सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर भैंसों को चुरा कर फरार हो गए।चोर एक भैंस के बच्चे को वही बना छोड़ गए। चोरी की घटना का जब बृजलाल पशुओं को चारा खिलाने के लिए पहुंचे।तब उन्हें भैंसों को गायब होने की जानकारी मिली।पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की।