रसूलाबाद: रसूलाबाद में फरियादियों की समस्याएं छोड़ अधिकारी मोबाइल में व्यस्त रहे, एक के सोने का दावा, वीडियो वायरल
रसूलाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।जिनको लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।दावा किया जा रहा है कि समाधान दिवस के दौरान एक अधिकारी नींद लेते नजर आए,जबकि एक अन्य अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त दिखाई दिए।वायरल वीडियो में खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह चौहान कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।