रामपुर में बड़ा बस हादसा: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई यात्री घायल
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा शाम करीब 6:30 बजे रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के समीप उस समय हुआ, जब HRTC की एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी, रामपुर पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Rampur #Shimla #HRTC #BusAccident #HimachalNews #UTHimachal