दतिया: पठरा गाँव से अज्ञात कारणों से युवक लापता, भाई ने उनाव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Datia, Datia | Apr 15, 2026 दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा गाँव से अज्ञात कारणों के चलते एक युवक लापता हो गया। जिसको लेकर युवक के भाई ने उनाव थाने पहुँचकर बुधवार दोपहर 01 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अंकुश पुत्र भवानी परिहार का 19 वर्षीय भाई जो कि 12 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे घर से लापता हो गया जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला