कोंडागांव: कोंडागांव में खाद संकट पर किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
किसानों को खाद की कमी, डीजल उपलब्धता और कृषि संबंधी अन्य समस्याओं को लेकर कोंडागांव में जिला किसान कांग्रेस ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा कृषि कार्यों के लिए डीजल की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की