बहराइच: परसौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, भाभी और भतीजों पर ज़ेवर व नगदी गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित परसोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्ध महिला की मौत मामले में थाना दरगाह पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है इस मामले में मृतक वृद्ध महिला के पुत्र ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी व भतीजों ने उसकी मां के पास से गहने व नगदी गायब की है।