बहराइच: गेन्द घर मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले का सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शुभारंभ किया
गेंद घर मैदान में गुरुवार शाम को बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह व जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ स्वदेशी मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बने को पूरा करने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया गया है।