गढ़वा: रमना प्रखंड कार्यालय के मनरेगा लेखापाल आनंद कुमार केशरी मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Nov 27, 2025 रमना प्रखंड कार्यालय के मनरेगा लेखापाल तथा गढ़वा निवासी आनंद कुमार केशरी मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ‘रमना आपके द्वार’ कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद वे मोटरसाइकिल से अपने घर गढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान लगमा के पास मुख्य सड़क पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।