गिरिडीह: नगर निगम बोर्ड बैठक में बिजली, पानी, सफाई और राजस्व बढ़ाने के मुद्दों पर अहम चर्चा हुई
गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में निगम बोर्ड की दूसरी बैठक सोमवार को 12 बजे से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के तमाम वार्ड पार्षद मौजूद रहे।