फारबिसगंज: स्थायीकरण की मांग को लेकर नप कर्मियों ने नप कार्यालय पर किया प्रदर्शन, रहे एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
नगर परिषद फारबिसगंज के कर्मचारियों ने अपने मांगो को ले कर शनिवार को 12 बजे के करीब नप कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया.इस मौके पर मौजूद नप कर्मियों ने अपने मांगो के समर्थन में जम कर नारेबाजी किया.