पीलीभीत: हजारा पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर को दबोचा
पीलीभीत थाना हजारा पुलिस ने एसएसबी टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पिलर संख्या 782/7 के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वीर बहादुर धामी पुत्र लाल बहादुर बताया।