अलवर: अलवर में साइकिल का संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिरा 11 साल का बालक, हुई मौत
Alwar, Alwar | Jun 15, 2026 अलवर। कठूमर क्षेत्र के देवी धौलागढ़ थाना अंतर्गत नांगल रूपा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। साइकिल चलाते समय संतुलन बिगड़ने से 11 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन बालक को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।