बरवाडीह: उपायुक्त ने किया बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण
बरवाडीह :- जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार गुरुवार को अचानक बरवाडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अजय रजक भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कार्यालय में संचालित सरकारी कार्यों, अभिलेखों एवं योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।