बांका: मजदूर दिवस पर बांका में श्रमिक जागरूकता शिविर, योजनाओं और न्यूनतम मजदूरी की जानकारी दी गई
Banka, Banka | May 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रम अधीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार की सुबह 11 बजे शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित रहे और 100 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया।अधिकारियों ने मजदूरों को उनके अधिकार, कर्तव्यों और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया।