भरत भूषण तिवारी के भाई पर पुलिस की मौजूदगी में हमला
एनकाउंटर मामले का गवाह हैं भाई, video viral
आरा। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एक और विवाद सामने आया है। मृतक के फुफेरे भाई अंशु चौबे उर्फ लव चौबे ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस मामले में दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी अंशु चौबे ने दर्ज कराई प्राथमिकी में अमरीश तिवारी एवं उनके पिता उमेश तिवारी उर्फ मास्टर तिवारी को नामजद आरोपित बनाया है। साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।