बालोद: पाररास में बाइक अड़ाकर वैन रोकी, ड्राइवर से की मारपीट; बल्ली से तोड़ा सामने का शीशा
Balod, Balod | Aug 4, 2026 बालोद के पाररास वार्ड में इको वैन रोककर ड्राइवर से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने गली में बाइक अड़ाकर वैन को रोका, फिर गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर के साथ मारपीट की और बल्ली से वार कर वाहन का सामने का शीशा तोड़ दिया।