सूरतगढ़: 7 SGM क्षेत्र में पिस्तौल लिए खड़ा युवक, सदर पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने रोही 7 SGM क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सरदारगढ़ क्षेत्र का निवासी अजमल खान है। जिस पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। थाना से गुरुवार सुबह इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इस कार्रवाई को ASI इंद्राज पूनिया ने गश्त के दौरान अंजाम दिया।