जींद: राजथल गांव के पास शनिवार रात को दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, नागरिक अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Jind, Jind | Mar 31, 2024 गांव राजथल के पास शनिवार देर रात को दो बाइकों की टक्कर में जिले के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालात में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतक युवकों की पहचान गांव झांझ कलां निवासी शुभम व रामराय निवासी रोहित के रूप में हुई है।