बांके बाज़ार: आमस थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम बिहारी बिगहा में की गई, जहां से पुलिस ने करीब 95 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उदय कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता स्व. प्रसाद सिंह भोक्ता, निवासी ग्राम बारा ताड़ टोला छावनिय