जिलाधिकारी आलोक कुमार ने 2, 3 व 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। जनपद के 7 परीक्षा केंद्रों पर 12,436 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, निर्बाध बिजली, जनरेटर, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।