सदर: लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी प्रशासन ने कई कोचिंग सेंटर को किया सील, कई को लगी फटकार
Sadar, Varanasi | Jun 23, 2026 लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद वाराणसी प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम और बिजली विभाग की टीम ने कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। आकाश कोचिंग सेंटर की दो बिल्डिंग और एल वन कोचिंग सेंटर की एक बिल्डिंग को नक्शा पास न होने पर सील कर दिया गया।वहीं कई कोचिंग सेंटर को खामिया मिलने पर फटकार भी लगाई।