दमोह: उर्स देखने गया परिवार, पीछे से सूने घर में चोरी: कसाई मंडी से ₹70000 व जेवर हुए पार, TI मनीष कुमार ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | May 11, 2026 दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार उर्स देखने धमोनी गया था। लौटने पर घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। चोर करीब 70 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और बच्चों की पायल चोरी कर ले गए। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।