बंशीधरनगर (नगर उंटारी): एसटी महिला पर 'डायन' कहकर खौलता पानी डाला, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार की शाम में असामाजिक तत्वों के समूह द्वारा एक एसटी महिला को डायन कहकर कथित रूप से मारपीट एवं ख़ौलता हुआ गर्म पानी डालकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला को अपने कब्जे में लेकर इलाज के ल