ब्यौहारी: गोपालपुर में नाली निर्माण में गड़बड़ी का मामला,जखीरा टोला में हो रहा निर्माण कार्य ग्रामीण कर रहे विरोध
देवलौंद के गोपालपुर में नाली निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यह निर्माण कार्य जखीरा टोला में किया जा रहा है, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है की नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है एवं अधूरी नाली निर्माण को पूरा बताया गया है,जिससे अब ग्रामीण आक्रोशित हैं और इकट्ठा होकर इसका विरोध कर रहे हैं।