बांका: पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में कातिबों ने निबंधन कार्यालय में प्रदर्शन किया
Banka, Banka | Jan 3, 2025 पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में शुक्रवार करीब 12 बजे निबंधन कार्यालय में दर्जनों कातिबों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के आवहान पर पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में काला बिल्ला लगाकर सरकार के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष धनंजय पाठक के द्वारा कई मांग की गयी है। जिसमें पेपरलेस प्रक्रिया में कातिबों की सहभागिता स्पष्ट करने की मांग की गयी है।