बांका: पैदापुर गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
Banka, Banka | Jan 3, 2025 शंभूगंज थाना क्षेत्र के पैदापुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर गुरुवार मध्य रात्रि 31 वर्षीय एक महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदस्य अस्पताल भेज दिया। जहां पर 12:00 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका की पहचान चंपा देवी के रूप में हुई है।