अशोक नगर: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द पर कांग्रेस का प्रदर्शन
पुलिस ने पुतला छीना राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में युवा कांग्रेस ने सोमवार दोपहर 3 बजे को गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नामांकन रद्द करने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध बताया।