धार: लाबरिया में माही परियोजना की नहर तोड़कर पाइपलाइन डालने पर विभाग ने जेसबी की ज़ब्त
Dhar, Dhar | Oct 25, 2025 धार जिले के लाबरिया में माही परियोजना की नहर को अवैध रूप से तोड़कर बिना अनुमति के पाइप लाइन डालने वाले के विरुद्ध माही परियोजना विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। माही परियोजना जे SDO हीरालाल डावर ने बताया कि माही परियोजना की माइनर सलवा फर्स्ट नहर को अवैध रूप से तोड़कर बिना अनुमति के पाइप लाइन भेरूलाल पिता नाथूलाल ओसारी द्वारा डाली जा रही थी।