कटनी नगर: पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में जनसुनवाई, एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने सुनी नागरिकों की शिकायतें
पुलिस कंट्रोल रूम में आज मंगलवार सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 मिनट तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जहां पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी जनसुनवाई में मौजूद रहे और शिकायते सुनी। गंभीर शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।