Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image

हमीरपुर की वंदना कुमारी बनीं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक हमीरपुर, 16 जुलाई। जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बधेरा निवासी वंदना कुमारी को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी (स्वतंत्र) निदेशक (Independent Director) नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अनुच्छेद-31 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वंदना कुमारी की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी करने की स्वीकृति प्रदान की है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत रहेगी तथा सेवा की शर्तें और नियम समय-समय पर भारत सरकार एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित किए जाएंगे। वंदना कुमारी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से जिला हमीरपुर और विशेषकर नादौन क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नई दिशा मिलेगी तथा हिमाचल प्रदेश का भी गौरव बढ़ेगा। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी है, जो जलविद्युत एवं ऊर्जा परियोजनाओं के विकास और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Dharamshala, Kangra | Jul 16, 2026

MORE NEWS

धर्मशाला: 10 रुपए की सवारी के लालच में सड़क पर कौन बैठा कौन नहीं, बिना देखे चला दी बस ।
योल में सड़क पर बैठे गाय के बछड़े की टांग पर चढ़ाई बस, बछड़े की टूटी टांग, जुड़ना मुश्किल ।
क्रांति एनजीओ के अध्यक्ष धीरज महाजन और अन्य लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर, की कार्रवाई की मांग ।
#himachalpradesh #dharmsala #meclodganj #kangra #animallover #animals #hppolice #bus #drivers #cow #followers #highlights

धर्मशाला: 10 रुपए की सवारी के लालच में सड़क पर कौन बैठा कौन नहीं, बिना देखे चला दी बस । योल में सड़क पर बैठे गाय के बछड़े की टांग पर चढ़ाई बस, बछड़े की टूटी टांग, जुड़ना मुश्किल । क्रांति एनजीओ के अध्यक्ष धीरज महाजन और अन्य लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर, की कार्रवाई की मांग । #himachalpradesh #dharmsala #meclodganj #kangra #animallover #animals #hppolice #bus #drivers #cow #followers #highlights

Dharamshala, Kangra | Jul 16, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर रिज मैदान में उनकी प्रतिमा के पास की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर रिज मैदान में उनकी प्रतिमा के पास की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

Dharamshala, Kangra | Jul 16, 2026

जिला काँगड़ा में एक साल में 72 NDPS के मामले, जिसमें 586.37 ग्राम चिट्टा, 14 किलो 413 ग्राम चरस, 2 किलो 86 ग्राम अफीम पकड़ी गयी ।
इन सभी मामलो में 132 आरोपी हिरासत में जानकारी दे रहे SP काँगड़ा कुलभूषण वर्मा 
#himachalpradesh #dharmsala #hppolice #chitta #highlights #kangra #followers

जिला काँगड़ा में एक साल में 72 NDPS के मामले, जिसमें 586.37 ग्राम चिट्टा, 14 किलो 413 ग्राम चरस, 2 किलो 86 ग्राम अफीम पकड़ी गयी । इन सभी मामलो में 132 आरोपी हिरासत में जानकारी दे रहे SP काँगड़ा कुलभूषण वर्मा #himachalpradesh #dharmsala #hppolice #chitta #highlights #kangra #followers

Dharamshala, Kangra | Jul 16, 2026