अशोक नगर: 20 साल सेवा के बाद फिर परीक्षा लाखों शिक्षकों में नाराजगी, कानून संशोधन की उठी मांग कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर मध्यप्रदेश सहित देशभर के लाखों शिक्षकों ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2017 में संशोधन की मांग उठाई है। शिक्षकों का कहना है कि 20 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण कार्य कर रहे अनुभवी शिक्षकों से अब अनिवार्य पात्रता परीक्षा लेना प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। उनका आरोप है कि यह प्रावधान उन शिक्षकों पर भी लागू किया जा रहा है।