रावतसर: रावतसर नगरपालिका प्रशासन ने मानसून पूर्व तैयारियों की शुरुआत की
रावतसर नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंगलवार को मानसून की पूर्व तैयारी को लेकर कार्य शुरू कर दिया है जिसके तहत रावतसर शहर की गंदे नालों की साफ सफाई की गई वहीं नगर पालिका पंप हाउस का भी निरीक्षण किया गया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस मौके पर रावतसर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा जेईएन राकेश सुथार जमादार गोपालाराम सहित पालिका कर्मचारी रहे मौजूद।