फतुहा: बांकीपुर मछरियावां मार्ग पर पैइन में जल स्तर बढ़ने से हुआ बड़ा गड्ढा, सड़क धंसने का खतरा
Fatwah, Patna | Jul 30, 2025 बांकीपुर मछरियावां के पास एन एच 30 ए से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे एक बड़ा खोल हो गई है। यह खोल बगल में स्थित पैइन में बढ़ते जल स्तर के दबाव से हुई है। इससे काफी मात्रा में बाढ़ का पानी बह रहा है। कभी भी यह सड़क धंस सकता है। यह सड़क गई गांव का मुख मार्ग है। मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार यादव ने बताया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।