रामगढ़ चौक: एसपी पहुंचे रामगढ़ चौक थाना, किया निरीक्षण और लंबित मामलों के त्वरित निपटान पर दिया ज़ोर
लखीसराय SP सोमवार 4 बजे रामगढ़ चौक थाना पहुंचे।और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित कांडों के निष्पादन,अनुसंधान,गश्ती और अपराध पर नियंत्रण की बात कही। उन्होंने थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों का समय से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों के अनुशासन एवं कार्यशैली का भी मूल्यांकन किया।