बड़ौत: बड़ावद में एक महिला शादी के 8 वर्ष बाद प्रेमी के साथ फरार, पति व ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Apr 13, 2026 बिनौली थाना क्षेत्र के बड़ावद निवासी एक महिला का वीडियो सोमवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला ने बताया कि उसकी मायका बड़ौत में है और ससुराल बड़ावद में है। महिला में आरोप लगाया है कि उसका पति, सास और देवर उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करते हैं। उसकी शादी को 8 साल हो चुके हैं। परेशान होकर वह अंकुर नाम के एक युवक के साथ फरार हो गई।