प्रतापगढ़ जनपद के जलालपुर किठौली गांव निवासी चंद्रभान वर्मा दो भाइयों और पांच बहनों में बड़ा है। यह बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ से बीटेक करने वर्ष 2012 में गया था। बीटेक में एडमिशन के बाद पहली वर्ष ही अनुत्तीर्ण हो गया।उसके बाद घर वालों के कहने के बाद भी कभी घर नहीं आया। बहुत कहने के बाद नवंबर 2025 में बहन की शादी में चार दिन के लिए घर आया था