गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में साइबर ठगी का जाल बेनकाब, 30% कमीशन पर 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कमीशन के बदले अपने बैंक खाते ठगों को उपलब्ध कराता था। आरोपी ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कर साइबर गिरोह की मदद करता था। सोमवार को दोपहर एक बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।